दानिश वरा बने भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष

इब्राहिम अंसारी बने कार्यसमिति सदस्य


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत बहरियाबाद निवासी दानिश वरा को काशी क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, सादात नगर के वार्ड संख्या पांच निवासी इब्राहिम अंसारी को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। दोनों के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

दानिश वरा लंबे समय से भाजपा में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उन्होंने मंडल महामंत्री के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चा में मंत्री और महामंत्री सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

नए दायित्व के लिए दानिश वरा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक अल्पसंख्यक परिवार तक पहुंचाना तथा संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

Views: 1


Leave a Reply