मकान के भीतर मां-बेटी की गला रेतकर हत्या से गांव में सनसनी
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवां गांव के पक्के मकान में बुधवार को एक महिला और उसकी 12 वर्षीय पुत्री का शव बरामद होने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। दोनों की हत्या धारदार हथियार से गला काट कर की गयी थी। मृतकों की पहचान जैबुन निशा (40 वर्ष) पत्नी गुलफाम और उनकी पुत्री ऐमन (12 वर्ष) के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक निरीक्षण में दोनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात सामने आई है। मृतका के परजनों ने एक परिचित व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें बनाई गयी हैं, शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जायेगा।
Views: 0









