नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, नामजद आरोपित गिरफ्तार

गाजीपुर। नाबालिग के अपहरण से जुड़े मामले में गहमर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को अपहृता को सकुशल बरामद कर नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 


       पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना गहमर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अपहृता की बरामदगी और आरोपित की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी देवल उपनिरीक्षक शिवपूजन ने पुलिस टीम के साथ भदौरा बस स्टैंड के पास से अपहृता को सकुशल बरामद किया और मामले में नामजद बृजेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र मुन्ना राजभर निवासी लहना, थाना गहमर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।  

Views: 7


Leave a Reply