मारपीट के मामले में आठ आरोपित गिरफ्तार
राजापुर कला गांव में 21 नवंबर को हुई थी घटना
गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आठ वांछित आरोपितों को हिरासत में लिया है। घटना 21 नवंबर की है, जिसमें छोटेलाल राजभर और उनके साथी राहुल बिंद के साथ मारपीट हुई थी। इसमें छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील बिंद, अनिल बिंद, प्रदीप यादव, नीरज कन्नौजिया, मनीष पाल, मदन यादव, राहुल राजभर और रोहित राजभर को हिरासत में लिया।
पुलिस का कहना है कि सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कासिमाबाद और उनकी टीम शामिल रही।
Views: 4










