सादात बीईओ ने संभाला कार्यभार

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) गौतम प्रसाद ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सादात पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य अध्यापकों से मुलाकात कर विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
बीआरसी पहुंचने पर शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक की शैक्षिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल होगी। साथ ही शिक्षक और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर यूटा के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, नोडल संकुल संतोष कुमार सिंह, पूर्व एआरपी रामशंकर सिंह, पीयूष, अभिषेक सिंह, संतोष यादव, शीतला यादव, विवेक यादव, आशीष पांडेय, अमित, प्रतीक सिंह, सतीश, सावित्री यादव, रमेश राय, संजय वर्णवाल, आशुतोष, शुभम, अश्वनी, राजबहादुर, सुधांशु, राजन और रणविजय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
Views: 1










