वामा खेलोत्सव में गाजीपुर की अंशिका ने डिस्कस थ्रो में जीता स्वर्ण

लखनऊ में आयोजित प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान


गाजीपुर। लखनऊ स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित वामा खेलोत्सव-2026 में गाजीपुर की अंशिका शर्मा ने डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद और पुलिस परिवार का गौरव बढ़ा है।

        उल्लेखनीय है कि 21 और 22 नवंबर को आयोजित इस खेलोत्सव में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और पीएसी वाहिनियों के पुलिस परिवारों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसी क्रम में गाजीपुर पुलिस लाइन की अंशिका शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

      अंशिका की सफलता पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनी है।

Views: 0


Leave a Reply