हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष बनने पर डॉ. आनंद कुमार सिंह को साहित्यकारों ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी के गठन को भी बताया सराहनीय पहल

गाजीपुर। जनपद के मूल निवासी प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. आनंद कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद में खुशी की दसर है। विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों, पत्रकारों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।
वैश्विक हिन्दी महासंघ के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विजयानंद, वरिष्ठ साहित्यकार डा. माधव कृष्ण, डा.शिखा तिवारी कवियत्री पूजा राय, सहित जर्नलिस्ट काउन्सिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार डा.ए.के. राय, पत्रकार मयंक सिंह, प्रमोद सिन्हा, हिमांशु राय, रमेश कुमार सोनी,चंदन प्रजापति, वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डा.शरद वर्मा, पीजी कॉलेज मलिकपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.दिनेश सिंह, डा. सर्वेश पाण्डेय आदि ने डॉ. आनंद कुमार सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके संरक्षण में हिन्दी अपने प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर होगी।
इसी क्रम में साहित्य चेतना समाज की बैठक में प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉ. आनंद कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भोजपुरी अकादमी की साधारण सभा के गठन और पदाधिकारियों के नामांकन के प्रदेश सरकार के निर्णय का भी स्वागत किया गया।
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने कहा कि डॉ. आनंद कुमार सिंह की नियुक्ति पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है। साहित्य, शिक्षा और हिन्दी भाषा के क्षेत्र में उनके अनुभव एवं योगदान को देखते हुए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में हिन्दी संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इससे हिन्दी साहित्यकारों, रचनाकारों और नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी अकादमी की साधारण सभा का गठन और पदाधिकारियों का नामांकन भी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हिन्दी और भोजपुरी दोनों ही समृद्ध भाषायी विरासत की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। हिन्दी के विकास के साथ भोजपुरी जैसी लोकभाषा को भी संस्थागत संरक्षण और प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। इन निर्णयों से प्रदेश के साहित्यिक और सांस्कृतिक परिवेश को नई ऊर्जा मिलेगी।
अमरनाथ तिवारी ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताते हुए आशा व्यक्त की कि हिन्दी संस्थान और भोजपुरी अकादमी के माध्यम से साहित्यकारों, लोककलाकारों तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा कि साहित्य चेतना समाज ने वर्ष 2024 में अपने स्थापना दिवस पर डॉ. आनंद कुमार सिंह को ‘चेतना सम्मान’ से सम्मानित किया था। उनके हिन्दी संस्थान के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने से संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
बैठक में डॉ. रविनन्दन वर्मा, हीरा राम गुप्ता, शशिकांत राय, आनंद प्रकाश अग्रवाल, राजीव कुमार, अमर नाथ तिवारी अमर, संजीव कुमार गुप्त आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉ. रविनन्दन वर्मा एवं संचालन सचिव हीरा राम गप्ता ने किया।
Views: 2









