भोजपुरी लोकगीत ‘रूपवा के जाल’ रिलीज
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह की जोड़ी से मचाई धूम
वाराणसी। अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह की जोड़ी एक बार फिर नए भोजपुरी लोकगीत ‘रूपवा के जाल’ के साथ दर्शकों के बीच आई है। म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की ओर से जारी इस गीत के वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने अभिनय और नृत्य के जरिए नजर आ रही हैं, जबकि शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है।
गीत के वीडियो का फिल्मांकन आकर्षक अंदाज में किया गया है। इसके बोल शिव हरि फौजी ने लिखे हैं और संगीत गौरव विशाल सिंह ने तैयार किया है। गीत का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है। डीओपी की जिम्मेदारी रंजन ने संभाली है, जबकि कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। संपादन आलोक गुप्ता ने किया है। डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन का कार्य पंकज सोनी ने संभाला है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अनंजय रघुराज ने निभाई है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि कंपनी की कोशिश रहती है कि भोजपुरी दर्शकों के मनोरंजन के लिए सामाजिक और पारिवारिक परिवेश से जुड़े गीत प्रस्तुत किए जाएं। इसी कड़ी में ‘रूपवा के जाल’ रिलीज किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि माही श्रीवास्तव का अभिनय और शिवानी सिंह की गायकी दर्शकों को पसंद आएगी।
यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Views: 13









