अल्ट्रावोल्ट डोमेस्टिक वायर की हुई लॉन्चिंग

सिद्धेश्वरी इंटरप्राइजेज बने अधिकृत वितरक,


गाजीपुर। आदित्य बिड़ला समूह के इलेक्ट्रिकल उत्पाद ब्रांड अल्ट्रावोल्ट के डोमेस्टिक वायर की गुरुवार को लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर ददरीघाट स्थित सिद्धेश्वरी इंटरप्राइजेज को कंपनी का अधिकृत वितरक घोषित किया गया।

        कार्यक्रम में अफीम एवं क्षारोद कारखाना के अभियंता अजय राय ने फीता काटकर तथा पूजन-अर्चन के साथ उत्पाद का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उत्पाद के उपलब्ध होने से जनपद के उपभोक्ताओं को एक नया विकल्प मिलेगा।

   कंपनी के टेरिटरी सेल्स मैनेजर आदित्य नारायण पांडेय ने बताया कि अल्ट्रावोल्ट डोमेस्टिक वायर को अधिक विद्युत भार सहन करने की क्षमता और बेहतर तापीय प्रतिरोध को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उनके अनुसार, इसमें प्रयुक्त पीवीसी की ताप सहन क्षमता 95 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह उत्पाद जनपद के विभिन्न बाजारों में उपलब्ध होगा।

        इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर राय, निधि संचय कैपिटल के निदेशक जितेंद्र नाथ राय, शेषनाथ प्रजापति, संजय राय सुमन, इलेक्ट्रिशियन संतोष पांडेय, विकास शर्मा, वैभव सिंह और शोभनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आभार ज्ञापन अविनाश प्रधान ने किया।

Views: 2


Leave a Reply