अक्षय नवमी पर राष्ट्रीय सनातन संघ का मंडल स्तरीय सहभोज
मार्कंडेय महादेव धाम कैथी में दर्शन-पूजन के बाद आंवले के वृक्ष के नीचे हुआ सामाजिक समरसता सहभोज
वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ की वाराणसी मंडल इकाई की ओर से अक्षय नवमी पर बुधवार को मंडल स्तरीय सहभोज कार्यक्रम का आयोजन कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पदाधिकारियों द्वारा बाबा मार्कंडेय महादेव के दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक से हुई। इस दौरान संगठन, समाज और राष्ट्र के कल्याण की कामना की गई।

इसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी के अवसर पर आंवले के वृक्ष का विधि-विधान से पूजन किया गया। पूजन के उपरांत पदाधिकारी और कार्यकर्ता वृक्ष के नीचे एक साथ बैठकर सहभोज में शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से सनातन परंपराओं के प्रति आस्था, आपसी एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय सनातन संघ के उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे रहे, जबकि मंडल अध्यक्ष वाराणसी विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने आयोजन के लिए निवेदन किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हौसला प्रसाद त्रिपाठी, संगठन सहयोगी गजेंद्र सिंह, वाराणसी जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, चंदौली जिलाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, गाजीपुर जिलाध्यक्ष विकास राय और जौनपुर जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी सहित मंडल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने की धार्मिक मान्यता के बारे में चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, संगठन की एकजुटता और समाज में समरसता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
Views: 5









