नवनिर्वाचित एमएलसी का होगा स्वागत सम्मान
गाजीपुर। वाराणसी स्नातक खंड से निर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) आशुतोष सिन्हा के गाजीपुर जनपद के प्रथम आगमन को लेकर मरदह क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
उनके स्वागत एवं सम्मान में मंगलवार, 17 नवंबर को दो अलग-अलग स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला कार्यक्रम दोपहर 12 बजे ब्लॉक रोड मरदह स्थित श्रीराम पैराडाइज में आयोजित होगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक राजीव यादव ‘राजू’, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंगेरा एवं प्रदेश सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वागत समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
वहीं, दूसरा कार्यक्रम मंगलवार को ही अपराह्न 3 बजे महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में आयोजित होगा। यहां स्नातक मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान शिव मुनि सरोज करेंगे। इस अवसर पर बाबा जग्गू दास इंटर कॉलेज, बरही, गाजीपुर के प्रधानाचार्य देवनारायण यादव की भी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के माध्यम से स्नातक मतदाताओं के सम्मान एवं उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
दोनों आयोजनों के आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त स्नातक मतदाताओं, समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रमों में सहभागिता कर नवनिर्वाचित एमएलसी का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।
गौरतलब है कि वाराणसी स्नातक खंड से दूसरी बार निर्वाचित होने के बाद आशुतोष सिन्हा का मरदह में यह प्रथम आगमन है। ऐसे में उनके स्वागत को लेकर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।
Views: 3









