सूचना का अधिकार अधिनियम पर छात्र छात्राओं को किया जागरूक 

राज्य सूचना आयुक्त ने समझाया पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्व 


संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित श्रीमती चंद्रावती देवी चौधरी महिला महाविद्यालय में सोमवार को सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत जागरूकता बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

     महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार चौधरी ने की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सूचना का अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरटीआई कानून नागरिकों को सरकारी विभागों और सार्वजनिक प्राधिकरणों से सूचना प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। इसके माध्यम से आम नागरिक सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कानून के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों के सवालों और जिज्ञासाओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश कुमार, बेलहर थाना प्रभारी सर्वेश कुमार, हेमंत कुमार चौधरी पूर्व प्रधान हरीराम चौधरी ग्राम प्रधान हसवापार अनुभव जीत यादव,ओम प्रकाश तिवारी, राजेश गौतम,बृजभान कन्नौजिया,रविराव, रजत राव सहित महाविद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Views: 2


Leave a Reply