बाल मेले में बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टाल

विज्ञान प्रदर्शनी में न्यूटन के नियमों पर आधारित मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन


गाजीपुर। नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाने के साथ विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।

        मेले में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने छोले-समोसे, इडली, मंचूरियन, कस्टर्ड, गोलगप्पे, केक, पेस्ट्री और रसगुल्ले सहित कई खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए। बच्चों और अभिभावकों ने टोकन लेकर स्टालों से खरीदारी की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

         विज्ञान प्रदर्शनी में आरव भारद्वाज, हर्षित तिवारी, ऋषभ सिंह, आयुषी पाल, आदर्श सिंह, राज सिंह, भान्वी श्रीवास्तव और मानस राय सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। न्यूटन के नियमों पर आधारित प्रदर्शनों ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचा।

          कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमरनाथ राय और शैक्षणिक निदेशक प्रो. अजय राय ने टोकन प्राप्त कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अंशिका राय, तृषा सिंह, अनोखी चौरसिया, श्रेया कश्यप, आन्या राय और माही सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया।

         इस अवसर पर किरन बाला राय, सीमा राय, प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सारिका राय, कनक राय, अनामिका श्रीवास्तव, नीरज राय, श्रीराम तिवारी, जकाउद्दीन खान, अभिषेक श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Views: 6


Leave a Reply