अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में किया सम्मानित

गाजीपुर। जिले के सैदपुर तहसील क्षेत्र के करमपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि के साथ ही वह अर्जुन पुरस्कार पाने वाले गाजीपुर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके सम्मानित होने की खबर से करमपुर सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि राजकुमार पाल ने करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम में स्टेडियम के संस्थापक स्व. तेजबहादुर सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपनी खेल प्रतिभा के बल पर उन्होंने पेरिस ओलंपिक- 2024 में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे। मिडफील्डर के रूप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्व पटल पर देश को गौरवान्वित किया।
बताते चलें कि उनकी खेल उपलब्धियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त कर चुकी है। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार पाल ने गाजीपुर व प्रदेश के साथ ही साथ देश का नाम रोशन किया है। राजकुमार की यह सफलता जिले के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
Views: 5









