इंदिरा मैराथन के लिए 18 नवंबर तक करें पंजीकरण

गाजीपुर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन प्रयागराज के तत्वावधान में 19 नवंबर 2026 को 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के धावक प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण शुरू है, जिसकी अंतिम तिथि 18 नवंबर निर्धारित की गई है।


     प्रतियोगिता में 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन और 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित होगी। 

       दोनों प्रतियोगिताओं में पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए अलग – अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। फुल मैराथन में प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय एक लाख और तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपये है। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के 11 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित है। इसमें 5100 रुपये के तीन सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

       इच्छुक प्रतिभागी विभागीय वेबसाइट इंदिरामैराथनडाटको डॉटइन अथवा इंदिरामैराथनप्रयागराज@ जीमेलडाटकाम पर ई-मेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण क्षेत्रीय खेल कार्यालय, प्रयागराज में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कराया जा सकता है।

        मैराथन का शुभारंभ 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे प्रयागराज स्थित आनंद भवन से होगा। प्रतियोगिता का समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा, जहां अपराह्न 2:30 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जनपद के इच्छुक धावकों से निर्धारित समयावधि में पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।

Views: 1


Leave a Reply