केबल तार चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

रेवतीपुर पुलिस ने नौली के करकटही बारी से पकड़ा, चोरी का एक बंडल केबल तार बरामद


गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने केबल तार चोरी के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बंडल केबल तार बरामद किया है। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत लाल पाण्डेय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मुखबिर की सूचना पर करकटही बारी, नौली से सिपाही मुसहर (20) पुत्र बबन मुसहर और मनोज मुसहर (26) पुत्र दौलत मुसहर निवासी महना, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से केबल तार का एक बंडल बरामद हुआ।

इस मामले में रेवतीपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 144/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Views: 17


Leave a Reply