दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु प्रदान करने हेतु परीक्षण शिविर आयोजित 

गाजीपुर। भारत सरकार की एडिप योजना एवं वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद में निवासरत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।


       मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि दिनांक 24 अगस्त को विकास खण्ड देवकली एवं सैदपुर, दिनांक 25 अगस्त को विकास खण्ड जखनियां एवं सादात, दिनांक 29 अगस्त को विकास खण्ड मनिहारी एवं बिरनो, दिनांक 31 अगस्त को विकास खण्ड करण्डा एवं सदर, दिनांक 01 सितम्बर को विकास खण्ड कासिमाबाद एवं मरदह, दिनांक 02 सितम्बर को विकास खण्ड बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद, दिनांक 03 सितंबर को विकासखण्ड जमानियां एवं रेवतीपुर, दिनांक 05 सितम्बर को विकास खण्ड भांवरकोल एवं भदौरा में शिविर का आयोजन होगा।

         राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत पात्रता एवं सहायक उपकरण हेतु निर्धारित पात्रता एवं शर्तों में आधार कार्ड/राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड/वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रमाणपत्र, मासिक आय ₹15,000 प्रतिमाह से कम (आय प्रमाण पत्र) लाना आवश्यक होगा।, सहायक उपकरण में वॉकर, कान की मशीन/डिवाइस, चश्मा, टॉयलेट शीट, व्हील चेयर, तिपाई/ट्राईपैड, छड़ी, वैशाखी, कमोड वाली व्हीलचेयर, कृत्रिम दांत तथा वृद्धजन सहायक उपकरण, सर्वाइकल कॉलर बेल्ट तथा एडिप योजना के तहत लाभ हेतु  आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (40 प्रतिशत या उससे अधिक),आय प्रमाण पत्र (₹22,500 प्रतिमाह से कम होना आवश्यक है),सहायक उपकरण में ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, वॉकर, वैशाखी, छड़ी, कान की मशीन/यंत्र, लेप्रोसी किट, एम आर किट दिव्यांगजन सहायक अन्य उपकरण प्राप्त कर सकते हैं। 

        सीडीओ ने जनपद वासियों से अनुरोध है कि वे अपने आसपास के दिव्यांगजनों व वरिष्ठजनों को सूचित करें कि उपरोक्त तिथियों में अपने संबंधित विकास खण्ड में अपना परीक्षण कराते हुए सहायक उपकरणों से लाभान्वित हों, जिससे सम्बंधित का जीवन सरल एवं सुगम बनाया जा सके एवं शासन की मंशा को पूर्ण किया जा सके।

Views: 6


Leave a Reply