जनसेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर रंगदारी मांगने का आरोपी पुलिस हिरासत में
लाइसेंसी पिस्टल व एक दर्जन कारतूस बरामद
गाजीपुर। जन सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर रंगदारी करना आरोपी को भारी पड़ गया। केन्द्र संचालक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी को उसके लाइसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
यह घटना भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के झोटना गांव की है जहां उसी गांव का प्रशांत मौर्य जन सेवा केंद्र संचालन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी गांव के मनोज सिंह जन सेवा केंद्र पर पहुंचकर कथित रूप से पिस्तौल के बल पर रुपये की मांग की। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने केंद्र संचालक को जान से मारने की धमकी दी। इससे भयभीत प्रशान्त ने जान माल की रक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5), 351(3) तथा आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आरोपी की सुरागरसी में लगी पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह मय हमराह द्वारा शनिवार को टीवीएस मोटरसाईकिल एजेंसी के पास चेकिंग के दौरान आरोपी अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम झोटना थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लाईसेंसी पिस्टल व 12 जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही में जूट गयी।
Views: 6









