फाल्ट बनाते समय विद्युत आने से लाईन मैन की मौत

गाजीपुर। विद्युत लाइन ठीक करने हेतु शनिवार को खंभे पर चढ़े संविदा कर्मी लाइनमैन की अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल करने से करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। लाइनमैन के मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर औड़िहार जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया।


        यह दुःखद घटना खानपुर थाना क्षेत्र के  अहलादपुर गांव में शनिवार चार जुलाई को सुबह करीब नौ बजे घटी। बताया गया कि तीस वर्षिय धर्मेंद्र यादव पुत्र राम अवध यादव निवासी बहुरा मडई थाना खानपुर गाज़ीपुर खानपुर पावर हाउस पर संविदा पर लाइनमैन थे। शनिवार की सुबह नौ बजे वह पावर हाउस से शट डाउन लेकर अहलादपुर गांव मे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। उसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई जिससे करंट की चपेट मे आकर उसकी मौत हो गई। लोग उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही माता भगवानी देवी पत्नी राधिका सहित परिजनों के करुणक्रंदन से  सबकी आंखें नम हो गई। इस पर क्षुब्ध लोगों की भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

      सड़क जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी, थानाध्यक्ष खानपुर राजीव कुमार सहित करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Views: 7


Leave a Reply