दो वांछित गौ तस्कर गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भांवरकोल थाना पुलिस टीम द्वारा  गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित दो गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया गया।


      बताया गया कि उपनिरीक्षक द्वय दयाशंकर सिंह व अनोज कुमार सिंह मय टीम द्वारा, थाने पर पंजीकृत गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों कू चेकिंग के दौरान ग्राम पखनपुरा से गिरफ्तार  कर लिया। गिरफ्तार गौ-तस्कर नसीम खान उर्फ भोला पुत्र जानालिम निवासी ग्राम बिजरौल थाना बडौत जनपद बागपत व दिलशाद उर्फ सिक्कु कुरैशी पुत्र स्व. इशाक निवासी मोहल्ला उर्दू कालोनी बडौत थाना बडौत जनपद बागपत रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 13


Leave a Reply