रोजगार सृजन के कार्यक्रमों में तेजी लाने के निर्देश 

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार सृजन कार्यक्रमों के संचालक तथा जनपद स्तर पर युवाओं को रोजगार/स्व-रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला कार्यकारी समिति कु बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 


     जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि रोजगार संगम पोर्टल- https://rojgaarsangam.up-gov.in पर जनपद के नियोजकों एवं युवाओं का पंजीकरण कराने का प्रयास करते हुए रोजगार मेला एवं कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित कराने का प्रयास किये जायें। इसके साथ ही जर्मनी, जापान, सऊदी अरब और इजराइल देश में रोजगार के अवसरों के लिए विशेष अभियान एवं कार्यशाला के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित कराया जाय। 

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी डूडा विनोद जोशी, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानन्द सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी सहित जिला कार्यकारी समिति के सभी अधिकारी तथा जिले के प्रमुख उद्योग संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Views: 5


Leave a Reply