पारदर्शी बनी पुलिस जनसुनवाई 

सुनवाई न होने पर मोबाइल नंबर -7839864009 पर करें शिकायत 


गाजीपुर। आम जन की शिकायतों की शत प्रतिशत जनसुवाई एवं गुणवतापूर्वक निस्तारण  को सुविधाजनक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने नई पहल शुरु की है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने जनपद में नागरिको को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अधिक सुविधाजनक और प्रभावी तरीका प्रदान किया है। 

          बताया गया कि अब एक मई से शिकायतकर्ता को उसके के आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की पावती रसीद प्रदान की जायेगी। उस पावती रसीद में जाँचकर्ता अधिकारी का नाम व मोबाईल नम्बर अंकित होगा ताकि आवेदक अपनी शिकायत के सम्बन्ध मे कृत कार्यवाही की जानकारी कर सके। वहीं प्रत्येक आवेदन पत्र का दो दिन के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जायेगा।

        बताते चलें कि थाना स्तर पर 24 घण्टे एक उप निरीक्षक तथा एक-एक पुरुष व महिला आरक्षी को जनसुनवाई हेतु नियुक्त किया जायेगा। वहीं प्राप्त प्रत्येक आवेदन पत्र की आनलाईन फीडिंग किया जायेगा ताकि आवेदक के प्रकरण में की गयी कार्यवाही का अभिलेखीकरण सुरक्षित रहे। थाने पर जन सुनवाई में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व कार्यवाही के सम्बन्ध मेंं आवेदक से उच्चाधिकारियों द्वारा फीडबैक लिया जायेगा।

          उल्लेखनीय है कि यदि किसी आवेदक का प्रार्थना पत्र थाना या चौकी पर स्वीकार नहीं किया जाता है तो वे उसकी शिकायत वह सम्बन्धित क्षेत्राधिकारीगण/अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण या सीधे प्रभारी जन शिकायत के मोबाइल नंबर -7839864009 पर दर्ज करा सकते हैं।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply