न्यायालय के चिकित्सा शिविर से लाभान्वित हुए लोग
गाजीपुर। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जनपद न्यायालय के केन्द्रीय सभागार में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अपने सम्बोधन में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरणा देना है। उनृहोने कहा कि आगे भी समय-समय पर इसी प्रकार के शिविर आयोजित किये जाते रहेंगे। इस स्वास्थ्य शिविर के विषय में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह द्वारा कहा गया कि यह शिविर इस बात का परिचायक है कि गाजीपुर की न्यायपालिका अपने विधिक कर्तव्यों के निर्वहन के साथ ही सामाजिक दायित्व भी निभा रही है। उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालय में ऐलोपैथिक क्लिनिक में वर्ष 2024 से अब तक 17116 लोग इलाज करा चुके हैं एवं होमियोपैथ की क्लिनिक भी वर्ष 2026 में खोली गयी है, उसमें भी अब तक 1920 लोग इलाज करा चुके हैं।
इस अवसर पर पी.ओ. एम.ए.सी.टी. संजय हरि शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली रजा, विशेष न्यायाधीश, ई.सी.एक्ट अभिमन्यु सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नूतन द्विवेदी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड, अध्यक्ष सिविल बार एसोसियेशन राजेन्द्र विक्रम सिंह, सचिव, सिविल बार एसोसियेशन अंजनी ठाकुर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वहीं निःशुल्क चिकित्सा शिविर से काफी संख्या में अधिवक्तागण, पुलिसकर्मी एवं वादकारियों को लाभ मिला।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनील पाण्डेय एवं नगर पालिका गाजीपुर के अधिशासी अधिकारी डी.के. राय को सम्मानित किया गया। शिविर में न्यूरो रोग, सामान्य रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से सम्बंधित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों डा. अभिनव कुमार राय, डा. मनीष कुमार उपाध्याय, डा. भरत तिवारी, गुंजा दूबे, हेल्थ सिटी हास्पिटल के निदेशक विनय सिंह उपस्थित रहे।
Views: 8









