प्रवेश संख्या बढ़ाने हेतु महाविद्यालय ने चलाया ‘प्रवेश उत्सव’

गाजीपुर। उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के निदेशक के निर्देशानुसार समता पीजी कॉलेज सादात में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन सम्पन्न हुआ।


       विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उन्हें एन एस एस, एनसीसी व शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचनाएं दी गयीं। उन्होंने आगामी सत्र के लिए महाविद्यालय की संक्षिप्त रूपरेखा भी प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रोफेसर पीयूष वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई।

Views: 25

Advertisements

Leave a Reply