होटल संचालक की हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिन्दु होटल के मालिक आलोक राय के युवा पुत्र विनीत राय की होटल में गोली मारकर की गयी हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार 16 जून को चेकिंग के दौरान क्षेत्र के चौकिया मोड़ ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम दुबे पुत्र शैलेश कुमार दुबे निवासी ग्राम रूहीपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर व रहमान अली उर्फ गोल्डेन पुत्र स्व. रहमतुल्लाह निवासी ग्राम सोहिलापुर बबेडी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। 


       उल्लेखनीय है कि गत 29 मई की रात करीब 11 बजे, बाइक सवार चार नकाबपोश हमलावरों ने साथियों के साथ मिलकर, शहर के गौसाबाद स्थित बिन्दु होटल के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर होटल संचालक विनीत राय की हत्या कर दी थी। विनीत राय की हत्या से शहर में सनसनी फ़ैल गई। ला एण्ड आर्डर की धज्जियां उड़ाते हुए की गयी इस हत्या से होटल संचालकों, कारोबारियों, व्यापारियों और जनता में तीव्र रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु कई पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस ने हमलावरों की पहचान हेतु घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साक्ष्यों को संकलित कर अनवय संदिग्धों की पहचान के में लगी हुई थी। मुखबिरी सूचना के आधार पर इस मामले में एक लाख के इनामियां वांछित अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ़ कमलेश बिंद पुत्र तुफानी बिंद ग्राम गोड़ा देहाती गौशाबाद थाना कोतवाली जनपद गाज़ीपुर को स्वाट टीम कोतवाली व थाना करंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तीन जून की रात पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस अन्य हमलावरों की खोज में तत्परता से जूटी हुई है।

Views: 36


Leave a Reply