1.8 करोड़ की अवैध हेरोइन संग तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गहमर थाना पुलिस टीम द्वारा 260 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्टीय कीमत लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस को यह सफलता सोमवार को उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराहियान व कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदौरा के पास चेकिंग के दौरान मिली।
गिरफ्तार तस्कर मधुमंगल कुमार पुत्र स्व. सत्यनारायण सिंह निवासी ग्राम सिकरहता कला थाना सिकरहता कला जिला भोजपुर आरा बिहार का निवासी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 14








