तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने थामा लोजपा का दामन
संगठन की मजबूती हेतु बुथ स्तर तक सक्रियता आवश्यक
गाज़ीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी समीक्षा बैठक रविवार को मनिहारी क्षेत्र के हंसराजपुर बाज़ार में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी की नीतियों, सदस्यता अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर 35 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती तथा जनहित के मुद्दों पर विचार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष रामभुवन गहलौत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश सहसचिव सजेन्द्र यादव, प्रदेश संगठन सचिव दीपक पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश कुमार तथा वाराणसी मंडल अध्यक्ष मुकदर अंसारी आदि ने भी अपने सम्बोधन में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर गाजीपुर जिलाध्यक्ष आजाद कुमार सिंह, चंदौली जिलाध्यक्ष, वाराणसी जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव अनिल पासवान, जिला सचिव पवन सिंह, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, सैदपुर विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत चौबे, जिला सचिव आशीष कुमार, जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष अभिनंदन वर्मा ने किया।
Views: 8









