जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में लोगों ने निभाई भागीदारी
गाजीपुर। तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन सादात ब्लाक मुख्यालय पर खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पोषण विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, एनआरएलएम विभाग, विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग और लघु सिंचाई विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। विभाग ने विद्यालयों में संचालित नवाचारी शिक्षण गतिविधियों, निपुण भारत मिशन के तहत किए जा रहे प्रयासों और बच्चों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जा रही प्रभावी शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विभिन्न टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री), गतिविधि आधारित शिक्षण और भाषा-गणित दक्षताओं के विकास से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
मेले में मीना मंच की नोडल सुमन चौहान, सुगमकर्ता सावित्री यादव, नोडल संकुल शिक्षक अवनी कुमार, नोडल शिक्षक संजय बर्नवाल, एआरपी रविन्द्र प्रताप और राजन गुप्ता ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मजेदार बात यह रही कि इस आयोजन में पांच में से केवल एक एआरपी और गिने-चुने शिक्षकों की उपस्थिति रही।
Views: 5









