जनगणना के स्व-गणना में निभाएं भागीदारी
गाजीपुर। प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के तहत 07 मई से 21 मई तक स्व-गणना की सुविधा शुरू की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत लोग घर बैठे आनलाइन अपने परिवार और मकान से जुड़ी पूरी जानकारी खुद भर सकेंगे।
बताया गया कि इसके लिए सबसे पहले नागरिक जनगणना पोर्टल ( https://se-censu.gov.in वेबसाइट) खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा। लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फार्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्त्यिं का विवरण शामिल है। सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा।
Views: 7









