जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस 

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने जिले की कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु दो अलग अलग आदेशों में दो क्षेत्राधिकारी सहित पांच निरीक्षक तथा नौ उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। 


   .     स्थानांतरण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक अनुभव राजर्षि को क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद तथा क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद उपाधीक्षक शुभम वर्मा को क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, आर.टी.सी., साइबर, ए.एच.टी.,चुनाव सेल, कन्ट्रोल रूम, यू.पी.-11,भवन व मीडिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इसी क्रम में, प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद रामसजन नागर को प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियां, प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियां प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना मुहम्मदाबाद, प्रभारी निरीक्षक थाना नोनहरा पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद, प्रभारी निरीक्षक थाना शादियाबाद श्यामजी यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा, प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा धीरेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी न्यायिक सम्मन सेल में तैनाती दी गयी है।

        इसी प्रकार थाना ए.एच.टी. के उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक को थानाध्यक्ष थाना नोनहरा, प्रभारी चौकी अटवा मोड़ थाना नोनहरा उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव को थानाध्यक्ष थाना बिरनों, थानाध्यक्ष थाना बिरनों उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार को पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी चौकी मखदूमपुर थाना सादात उपनिरीक्षक अविनाश मणि त्रिपाठी को प्रभारी चौकी अटवा मोड़ थाना नोनहरा, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंहको प्रभारी चौकी मखदूमपुर थाना सादात,प्रभारी चौकी हुरमुजपुर थाना बहरियाबाद उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र को प्रभारी चौकी देवैथा थाना जमानियां, पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गौड़ को प्रभारी चौकी हुरमुजपुर थाना बहरियाबाद, मीडिया सेल से उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को थाना ए.एच.टी. और प्रापर्टी सीजर सेल से उपनिरीक्षक सुमित बालियान को प्रभारी सर्विलान्स सेल की कमान सौंपी गई है।

Views: 113

Advertisements

Leave a Reply