टूटे दिलों को जोड़ने में परिवार परामर्श केंद्र की भुमिका सराहनीय 

तीन दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी


गाजीपुर महिला सहायता प्रकोष्ठ/ परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल पन्द्रह प्रकरण को सुना गया। जिसमे काफी समय से विवादित चल रहे तीन प्रकरण में दोनों पक्षों को एक साथ बैठा कर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुला कर सकुशल विदाई करवाई गई। दो प्रकरण में  उभय पक्ष के लगातार अनुपस्थित होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। वहीं तीन प्रकरण में विधिक सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। शेष प्रकरण में मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरुद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला आरक्षी सविता, महिला आरक्षी रागिनी,आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

Views: 29


Leave a Reply