पंचांग व राशिफल – 13 जून 2026

पंचांग व राशिफल – 13 जून 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2083 

शक सम्वत           1947  

मास                     ज्येष्ठ अधिमास

पक्ष                       कृष्ण पक्ष

तिथि                      त्रयोदशी 

नक्षत्र                       कृत्तिका  

वार                          शनिवार    

योग                         सुकर्मा

सूर्योदय                     05:04

सूर्यास्त                      18:48

चन्द्रमा                       बृष 

राहुकाल              08:52 – 12:17

अभिजीत मुहूर्त       11:57 – 12:45

आज का राशिफल  ……………….

मेष – आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रहे प्रयासों को सफलता मिलने के संकेत हैं। धनागम के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा रुका हुआ धन भी मिलने की संभावना है। समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी राहत का अनुभव करेंगे। परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ – आज दोपहर पूर्व तक जोखिमपूर्ण कार्यों और निवेश संबंधी निर्णयों से बचना हितकर रहेगा, क्योंकि हानि या योजना में बाधा आने की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब हो सकता है। इसके बाद समय अनुकूलता की ओर अग्रसर होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तथा नई योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने का अवसर मिलेगा। धैर्य और संयम से कार्य करें।

मिथुन – दिन का शुरुआती समय आर्थिक दृष्टि से समय लाभदायक रहेगा। व्यापार और नौकरी में प्रगति के संकेत हैं तथा धन संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। इसके बाद साझेदारी वाले कार्यों में सावधानी अपेक्षित है। किसी सहयोगी या साझेदार के कारण अपेक्षित लाभ में कमी आ सकती है। घरेलू सुख-सुविधाओं में कुछ कमी का अनुभव होगा तथा मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें।

कर्क – आज आपकी योजनाएँ साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। राजनीतिक, सामाजिक अथवा प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। राजकीय कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा तथा अधिकारियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। परिवार में प्रसन्नता और सौहार्द का वातावरण रहेगा। किसी शुभ समाचार से मन उत्साहित रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह – आपकी आशाएँ और अपेक्षाएँ पूर्ण होने की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य की सिद्धि से हर्ष होगा। लंबे समय से संजोया गया संकल्प पूरा होने से आत्मसंतोष प्राप्त होगा। राजनीति, समाजसेवा या सार्वजनिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जो लाभदायक और सुखद सिद्ध होगा।

कन्या – आज दिन के  शुरुआती समय में कुछ उलझनें और मानसिक असमंजस बना रह सकता है। कार्यों में अपेक्षित गति नहीं मिलेगी, जिससे बेचैनी बढ़ सकती है। इसके बाद परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। आर्थिक प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ या धार्मिक स्थल की यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। मन में सकारात्मकता का संचार होगा।

तुला – दिन में आरंभ में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकती है। व्यापारिक एवं सामाजिक संपर्कों से फायदा मिलेगा। इसके बाद समय कुछ निराशाजनक रह सकता है। कार्यों की गति धीमी पड़ सकती है तथा प्रगति में बाधाएँ अनुभव होंगी। किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें और धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक – आज आपको अपने परिश्रम और निवेश का उचित प्रतिफल प्राप्त होने की संभावना है। भाग्योन्नति के संकेत हैं तथा लाभार्जन के नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, हालांकि मनोरंजन, मौज-मस्ती और विलासिता पर खर्च भी बढ़ सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु – कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा और आपके निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। लंबे समय से चली आ रही उलझनों का समाधान मिलने से मानसिक शांति प्राप्त होगी। आत्मिक संतोष और सकारात्मक सोच आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाएगी। सुख-सुविधाओं के साधन सुलभ होंगे तथा परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा। दिन संतोष और उपलब्धियों से युक्त रहेगा।

मकर – दिन के  आरंभ में कुछ बाधाएँ और व्यवधान बने रह सकते हैं। कार्यों में देरी या अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। इसके बाद समय अनुकूल होगा। आर्थिक प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे तथा किसी महत्वपूर्ण इच्छा की पूर्ति होने की संभावना है। यात्रा का योग भी बन सकता है, जो लाभ और आनंद दोनों प्रदान करेगा।

कुम्भ – दिन में सुबह तक  परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। इसके बाद स्पष्टवादिता और तीखी वाणी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखना आवश्यक होगा। इच्छाओं की पूर्ति में कुछ बाधाएँ आ सकती हैं तथा अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। संयमित व्यवहार से परिस्थितियों को अपने पक्ष में रखा जा सकता है।

मीन – नवीन योजनाओं को साकार करने के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल है। प्रियजनों और सहयोगियों का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे तथा आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। संत-महात्माओं के सान्निध्य या धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और मन प्रसन्नता तथा उत्साह से भरा रहेगा।

Views: 34


Leave a Reply