करें योग रहें निरोग: बंदियों ने किया योगाभ्यास

गाजीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत, जिला कारागार में “स्वास्थ्य संवर्धन हेतु शनिवार को योग सत्र” का आयोजन किया गया।


        राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य प्रो डॉ. राजेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में योग विशेषज्ञ सुश्री प्रतीक्षा पाण्डेय द्वारा जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे एवं जेलर शेषनाथ यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ ‘ओम और गायत्री मंत्र’ के उच्चारण के साथ किया गया। इसके पश्चात एरोबिक म्यूजिक के साथ विभिन्न ‘योग आसनो’ का अभ्यास कराया गया। अन्त में योग निद्रा और ध्यान के साथ सत्र का समापन किया गया। योगाभ्यास में 10 महिला एवं 100 पुरुष (110 बन्दियों) ने प्रतिभाग किया।

         इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि चिंता, तनाव, अनिद्रा को दूर करने में योग एवं ध्यान का विशेष महत्व है। इससे जहां शरीर मे ताजगी और स्फूर्ति आती है वहीं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सक्रिय होती है। जेल अधिकारियों ने योग के निर्धारित समय पर नियमित प्रयोग पर बल दिया ताकि उसका समुचित लाभ मिल सके। 

        उल्लेखनीय है कि राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा जिला कारागार में बंदियों के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है ताकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके साथ ही योग सप्ताह के पूर्व दिवस पर दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए बन्दियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

        इस अवसर उप कारपाल राजेश कुमार, रविन्द्र सिंह, अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य, डॉ इकबाल एवं अन्य स्टॉफ ने सहयोग प्रदान किया।

Views: 11


Leave a Reply