मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत नारी शक्ति को किया  जागरूक 

गाजीपुर‌। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।


     इसी क्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के अन्तर्गत थाना खानपुर, थाना भुड़कुड़ा, थाना बहरियाबाद के ग्राम कबीरपुर में, थाना सादात के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन तिराहे पर उप निरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा द्वारा महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विस्तार से जानकारी दी गयी। थाना सैदपुर, थाना भॉवरकोल, थाना खानपुर के साईबर सेल में आये हुए महिलाओं को और थाना बरेसर में बालिकाओं को जानकारी दी गयी। थाना कोतवाली अन्तर्गत बड़ा महादेवा मंदिर गोराबाजार, थाना दिलदारनगर एवं जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले/कस्बों, बाजारों, स्कूल/कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन 181, महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाईट लिंक, एण्ड प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें नए कानून बीएनएस यानि भारतीय न्याय संहिता, बीएनएसएस यानि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में भी जानकारी दी गई। स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply