पंचांग व राशिफल – 06 नवम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 06 नवम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     मार्गशीर्ष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                      प्रतिपदा 

नक्षत्र                       कृत्तिका

वार                        गुरुवार 

योग                         व्यतिपात

सूर्योदय                   06:07

सूर्यास्त                   17:11

चन्द्रमा                    मीन

राहुकाल                13:22 – 14:43

अभिजीत मुहूर्त        11:39 – 12:22

जानिए आज का राशिफल  …………

मेष 

आज का दिन सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा। लाभ के अवसर से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी बातों पर ध्यान दिया जायेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मनोनुकूल कार्य पूर्ण होने से हर्ष रहेगा।

वृष

आज का दिन मिश्रित फलकारी रहेगा। मानसिक तनाव से मन में उदासी का भाव रहेगा। दोपहर बाद शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नए काम को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक खटास दूर होगी।

 मिथुन 

आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। लंबे समय से रोक कार्यों के पूर्ण होने का समय है। 100 विवेक से कम को पूरा करें। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य से बनाना हितकर रहेगा। 

कर्क

आज परिस्थितियां पक्ष में रहेंगी। अपनी परेशानियों को हल करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ने से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। उधारी धन देने से बचें। पारिवारिक सौभाग्य बना रहेगा।

 सिंह 

आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। आर्थिक स्थिति सुंदर रहेगी और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का प्रभाव रहेगा। सोच समझकर कार्य को करें। काम के बीच परिवार को भी समय देना आवश्यक है। 

कन्या 

आज का दिन शुभ फलदायक है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक विवाद में धैर्य बनाए रखें, क्रोध को नियंत्रित करें। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वरिष्ठों के अनुभव से लाभ लें।

तुला 

आज अधूरे कामों को पूरा करने का मौक़ा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष खुशहाली मिलेगी। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। नए अवसर मिलने से काम में तीव्रता आएगी। 

 वृश्चिक

आज का दिन मिलाजुला फलकारी रहेगा। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे । परिजनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़े-बुजर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व के निवेश और काम का फल मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मान सम्मान में वृद्धि होगी। 

धनु 

पुराने कार्यों को लेकर मन में दुविधा का भाव रहेगा। मानसिक तनाव से मन विचलित रहेगा।दिन परेशानियों और कठिनाईयों के निराकरण में बीतेगा। 200 से उधार लिए गए पैसों को लौटाना जरूरी है। चुनौतियों का डटकर सामना करें लाभ की स्थिति बनेगी। परिजनों की भावनाओं को सम्मान दें।

मकर 

आज का दिन उत्तम रहेगा। आवश्यकता से अधिक मिलने का योग है। अपनी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। परिजनों से बहसबाजी न करें और वाणी पर नियंत्रण रखें। लेनदेन और निवेश सोच विचार के उपरांत करें।

कुंभ 

आज का दिन शुभ होगा। आपको पुरानी परेशानी से निजात मिलेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। मान-सम्मान में आज वृद्धि के संकेत हैं। आज  कुछ पुरानी इच्छाओं की पूर्ति संभव हो सकती है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अच्छे कामों में धन व्यय होगा।

मीन 

आज सकारात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। नवीन कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। अपनी खोई चीज वापस पा सकते हैं। आय व्यय में संतुलन बनाने से आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। लक्ष्य के प्रति सतर्कता बनाए रखें।

Views: 157

Advertisements

Leave a Reply