जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम
गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में एक भारत आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं मेरा युवा भारत, गाजीपुर के संयुक्त तत्वधान में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय के संरक्षण में आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता का विषय *”सरदार पटेल: एकीकृत भारत के निर्माता”** रहा। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा संगीता पुत्री जितेंद्र यादव एवं रोहित यादव पुत्र पंचम यादव संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजकीय महिला महाविद्यालय की श्रेया मौर्या पुत्री राजेंद्र मौर्या रहीं। वहीँ तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा पल्लवी राय पुत्री संजय राय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्र रितेश कुमार सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह रहे। निर्णायक मंडल का दायित्व महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ त्रिनाथ मिश्र, डॉ अशोक, डॉ अतुल एवं डॉ धर्मेन्द्र ने निभाया। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ रामनाथ एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ पीयूष सिंह मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 के मध्य चलने वाली जिला स्तरीय एकता पदयात्रा के संदर्भ में आयोजित रही।
Views: 24









