पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस टीम द्वारा गैर इरादन हत्या एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमें सें संबंन्धित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव मय हमराह ने बुधवार को मुखबिर की सुचना पर अभियुक्त तुलसी राजभर पुत्र स्व. मिश्री राजभर, महादेव राजभर पुत्र स्व. मिश्री राजभर, आशीष राजभर पुत्र तुलसी राजभर निवासीगण ग्राम मनीरपुर थाना बरेसर जनपद गाजीपुर तथा शिवशंकर राजभर पुत्र मुन्ना राजभर व धर्मेन्द्र राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी ग्राम रजौली थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को शंभु राजभर के बगीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 129
Advertisements








