सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों संग मना वेलफेयर उत्सव 

डा मांधाता राय को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान’


गाजीपुर। वेलफेयर क्लब का 29वां वेलफेयर उत्सव एवं साहित्य गौरव सम्मान समारोह लंका मैदान के सुसज्जित सभाकक्ष में भव्यता  के साथ संपन्न हुआ। 

        कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दौलत कुमार, महाप्रबंधक, सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह, मां कंवलपती हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के बीच वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. मांधाता राय को “साहित्य गौरव सम्मान” से नवाजा गया। 

    कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उत्सव के दौरान “इनामों की बौछार” कार्यक्रम के अंतर्गत फ्री लकी ड्रा का आयोजन कर आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। 

       मुख्य अतिथि दौलत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं‌। जनपद में पहली बार किसी साहित्यकार को इस प्रकार सम्मानित किया जाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि डॉ. मांधाता राय जैसे विद्वान को सम्मानित कर वेलफेयर क्लब ने न केवल उनका गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे जिले के साहित्यिक परिवेश को नई ऊर्जा प्रदान की है। वेलफेयर उत्सव के कार्यक्रमों का विष्लेषण करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच देते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

       विशिष्ट अतिथि डॉ. स्वतंत्र सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की भागीदारी इस आयोजन की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। पटअंत में वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम की झलकियां 

 समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों और प्रतिभागियों को वेलफेयर उत्सव में सम्मानित किया गया। इसमें समाज सेवा के क्षेत्र में बाबू लाल मानव को “समाज सेवा सम्मान”, पर्यावरण संरक्षण के लिए लव तिवारी को “पर्यावरण संरक्षण सम्मान” तथा शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीप्रकाश सिंह को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” प्रदान किया गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा वैष्णवी सिंह को सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर “बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड” तथा कार्यक्रम का संचालन कर रही संतृप्ति शर्मा को “बेस्ट एंकर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले पीजी कॉलेज टेरी के सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं राजेश कुमार मौर्य तथा रुक्मिणी सिंह को “प्रूफ रीडर अवॉर्ड” प्रदान किया गया। 

     इसी क्रम में क्लब द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत मेहंदी, सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, गायन तथा शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में चयनित 382 प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

       अतिथियों का स्वागत पवन कुमार पांडे, डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रतीक यादव, सत्य देव दूबे एवं अजय यादव ने किया, जबकि क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Views: 39

Advertisements

Leave a Reply