सद्भाव और सकारात्मक सोच देश के विकास के लिए आवश्यक 


गाजीपुर।  मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव के निर्देशन में सलेमपुर बघाई स्थित शहीद चंद्रशेखर आज़ाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्संग ज्ञानयज्ञ का समापन दूर दराज से पधारे संत महात्माओं के आध्यात्मिक प्रवचनों व आशिर्वचनों के साथ हुआ।


   प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में संचालित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता उत्तराखंड से पधारे, युवाओं के पथ प्रदर्शक पूज्य श्री विभु जी महाराज रहे। 

        हथियाराम पीठ के महामंडलेश्वर पूज्य श्री भवानीनंदन जी महाराज ने कहा कि विभु जी महाराज का हमारे क्षेत्र में आना हमारे लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मकता और चिंतन आवश्यक है। इसके लिए संत महात्माओं का सानिध्य प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने श्री विभु जी महाराज को युगपुरुष बताते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम के अयोजक डॉ.संतोष यादव को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की मंगलकामना की और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित

      मुख्य वक्ता विभु जी महाराज ने अपने सम्बोधन में सद्भावना की शक्ति को देश के विकास में मिल का पत्थर बताया। कहा कि सद्भावना ज़ब जीवन में आएगी तो सबके कल्याण के बारे में हम सोचेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे। पूज्य श्री विभु जी महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है तथा सद्भावना की शक्ति से ही देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने लोगों को मन पर नियंत्रण रखने, सत्कर्म करने, सेवा भाव अपनाने तथा जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अध्यात्म से दूर होने के कारण युवा दिशाहीन हो रहे हैं, जबकि आध्यात्मिक जुड़ाव उन्हें जीवन में सफलता की राह दिखा सकता है।

      समापन अवसर पर हवन-पूजन, भंडारा एवं नव निर्मित ‘आनंद भवन’ का उद्घाटन भी किया गया। आयोजक सादात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. संतोष यादव जी ने सभी आगन्तुकों का सम्मान करते हुए सहयोग की अपेक्षा की।

Views: 11

Advertisements

Leave a Reply