कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, तीन लोगों की हालत गम्भीर
आजमगढ़/ गाज़ीपुर। चार धाम की दस दिवसीय यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों की कार एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि गाज़ीपुर जिले के जखनियां क्षेत्र के अलीपुर मदरा निवासी अखिलानंद सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह (45 वर्ष) व अपने मित्र रजनीकांत पांडेय पुत्र रमाशंकर पांडेय (52 वर्ष) संजय पांडेय पुत्र कमला कांत पांडेय (45 वर्ष) व अंतिमा पांडेय पत्नी संजय पांडेय (42 वर्ष) के साथ चार धाम की यात्रा पर गए थे। यात्रा पूरी कर वापस लौटते समय उनकी गाड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सुनीता सिंह सिंह पत्नी अखिलानंद सिंह व रजनीकांत पांडेय पुत्र रमाशंकर पांडेय की मौत हो गई। वहीं संजय पांडेय, उनकी पत्नी अंतिमा पांडेय व अखिलानंद सिंह बुरी तरह ज़ख़्मी हो गये। पुलिस और यूपीडा की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि अखिलानंद सिंह, संजय पांडेय व रजनीकांत पांडेय गाज़ीपुर के जखनियां तहसील में अधिवक्ता हैं, वहीं सुनीता सिंह रामपुर मदरा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। दुर्घटना की खबर मिलते ही जखनियां तहसील परिसर में सनसनी फ़ैल गई। वहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।
Views: 90









