चार वर्षिया गुमशुदा बालिका को पुलिस ने मां को सौंपा
बच्ची की सकुशल वापसी पर परिजनों ने की पुलिस की सराहना
गाजीपुर | जंगीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चार वर्षिया बालिका लावारिस हालत में कस्बा में घुमती पायी मिली। क्षेत्र में मौजूद पीआरवी 3150 टीम ने उसे अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित थाने पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों को तलाशना शुरू कर दिया।
पता चला कि बच्ची आकृति यादव बिरनो थाना क्षेत्र के आराजी ओडासन निवासी अखिलेश यादव की पुत्री है जो 14 मई 2025 को जंगीपुर कस्बे में अकेली भटकती हुई पाई गई। बच्ची को थाने लाकर सुरक्षित रखते हुए पुलिस ने तुरंत परिजनों की खोज शुरू कर दी। पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदना रंग लाई और कुछ ही घंटों में बच्ची की मां रेखा यादव तक पुलिस पहुँची और बच्ची को उसकी गोद में सौंप दिया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
Views: 302








