विहिप ने निकाली श्रीराम शोभायात्रा 

गाज़ीपुर। नवसंवत्सर एवं वासंतिक नवरात्र के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में, मंगलवार को सादात नगर पंचायत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में रथ पर सवार राम, लक्ष्मण और जानकी की श्रद्धालु भक्तों ने जगह जगह आरती उतारी। नवसम्वत के अवसर पर सनातन की एकता का संदेश देने वाले शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने जय श्रीराम और एक ही नारा एक ही नाम, जयश्रीराम का उदघोष किया। यह शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन सादात से शुरू होकर बाजार क्षेत्र में भ्रमणशील होकर बाजार के पश्चिमी छोर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष पंकज सिंह, आलोक रंजन सिंह, अमन सिंह, घनश्याम सोनी टिंकू, दिनेश सिंह, विहिप के संगठन मंत्री राकेश सिंह, दीपेश जायसवाल, राजू मद्धेशिया, सुरेंद्र मद्धेशिया, विक्की मद्धेशिया, अभिषेक सिंह, अजय, अमित वर्मा, संदीप पासवान, शुभम बरनवाल, सागर वर्मा, गोपाल गुप्ता सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply