शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने और बाद में मुकरने तथा महिला के साथ मार पीट करने वाले अभियुक्त को कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। वादिनी द्वारा शादी के लिए कहने पर उसे मारा पीटा व वादिनी के घर वालों के पहुँचने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। इस सम्बन्ध में वादिनी ने आरोपी चन्दन गुप्ता पुत्र स्व. रामविलास गुप्ता निवासी गौसपुर बुजुर्गा थाना कोतवाली सदर गाजीपुर जिसके सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 189
Advertisements