मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी…..
मध्यस्थता के माध्यम से ग्यारह वैवाहिक विवाद समाप्त
गाजीपुर। पुलिस लाइन स्थित महिला सहायता प्रकोष्ठ /परिवार परामर्श केन्द्र में, रविवार को पति-पत्नी के वैवाहिक विवाद से सम्बन्धित 34 प्रकरणों को सुना गया। काफी समय से विवादित चल रहे 11 प्रकरणों में दोनो पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से समझौता कराकर बिना किसी दबाव के राजी खुशी से विदाई करायी गयी। वहीं 14 प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने के कारण विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई। इसी प्रकार परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी रोली सिंह, आरक्षी शिव शंकर यादव, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहीं।
Views: 102