हेरा-फेरी – विवाहिता बनी विधवा 

पति को मृतक बना कर सरकारी धन लेना पड़ा महंगा 


गाजीपुर। अपने सुहाग की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने तथा विभिन्न प्रकार के व्रत कर पति के दीर्घायु जीवन की कामना करने वाले इस देश में एक कलयुगी महिला ने लालच में आकर अपने जीवित पति को ही मृत बना दिया। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर सरकार से नजायज लाभ लेने के उद्देश्य से, अपने पति के मृतक होने का प्रमाण पत्र तैयार करा दिया। वर्ष 2021 से विधवा पेंशन लेने के आरोपी महिला को गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता तारा देवी पत्नी रामऔतार निवासी ग्राम मनियां, थाना गहमर, जिला गाजीपुर की निवासी है।

   बताया गया कि इस सम्बन्ध में थाने पर गत वर्ष मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसी सम्बन्ध में उपनिरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र मय हमराह महिला आरक्षी शालिनी पटेल द्वारा अभियुक्ता के घर ग्राम मनिया थाना गहमर जनपद गाजीपुर  से अभियुक्ता तारा देवी पत्नी रामऔतार उम्र लगभग 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply