चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खानपुर थाना पुलिस टीम ने चोरी के दर्ज मुकदमे से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अनौनी पुल के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से उनके पास से एक क्रम्टन टुल्लू पम्प व एक मोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मन्टू राजभऱ पुत्र मनोज राजभर निवासी ग्राम बरवां थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ तथा कुमार चन्द्र पुत्र रामजनम निवासी ग्राम जियापुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्रनाथ तिवारी मय टीम थाना खानपुर जनपद गाजीपुर रहे।


Views: 11


Leave a Reply