हत्यारोपी असलहे संग गिरफ्तार
आपसी विवाद में जीजा ने साले की कैंची घोंपकर की थी हत्या
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम चौकिया में तीन जून को हुई हत्या की घटना के नामजद अभियुक्त को मय आलाकत्ल कैंची के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मृतक मिथिलेश उर्फ गुड्डू पुत्र जमुना निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर की हुई हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त श्रीराम पुत्र स्व. किशुन राम निवासी ग्राम चौकिया थाना कोतवाली गाजीपुर को बुधवार को सैनिक चौराहा के पास से समय करीब साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त कैंची जिस पर खून लगा हुआ था, को ग्राम चौकिया के बाहर झाड़ी से बरामद किया गया। अभियुक्त श्रीराम ने घटना के बारे में बताया कि दो जून को मेरे बड़े भाई राजेन्द्र राम की लड़की की शादी थी । जिसमें मेरा साला मिथिलेश उर्फ गुड्डू पुत्र जमुना निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर आया हुआ था । हम दोनो ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद मिथिलेश अपनी बहन ललमा जो मेरी पत्नी है, से मेरे विषय में बात करने लगा कि कमाता नही हूँ औऱ शराब पीता हूँ । इसी बात पर हमें गुस्सा आ गया और घर के अन्दर रखे कैंची से अपने घर के बाहर मिथिलेश पर कई वार कर मार दिया। जब हमें लोग पकड़ना चाहे तो मै वहाँ से भाग गया औऱ गांव के बाहर झाड़ी में कैंची को फेंक दिया ।
बताया गया कि उसने अपने साले मिथिलेश उर्फ गुड्डू राम को शराब पीने के दौरान हुए वाद-विवाद को लेकर कैंची से हमला कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय मय टीम थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 6








