खोये मोबाइल वापस पाकर खिले धारकों के चेहरे
गाजीपुर। जमानियां थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा आठ मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। गुमशुदा मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई गई है।
उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे, जिसके क्रम में थाना जमानियां पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आठ गुमशुदा/खोया हुआ मोबाइल की बरामदगी करते हुए मंगलवार को मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त करने वालों में आकाश कुमार पुत्र विजेन्द्र राम निवासी कसेरा पोखरा थाना जमानियां गाजीपुर (पोको एम6 प्रो 5जी), मनीष कुमार शर्मा पुत्र अशोक शर्मा निवासी लोधीपुर थाना जमानियां, गाजीपुर (रेडमी नोट 12 प्रो), जितेन्द्र चौधरी पुत्र दधिबल चौधरी निवासी जीवपुर थाना जमानियां, गाजीपुर (वीवो वी27), राधेश्याम यादव पुत्र रमन सिंह यादव निवासी राघोपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर (रीयलमी सी 35), प्रभाकर पाठक पुत्र रविन्द्र नाथ पाठक निवासी सरस्वती शिशु मन्दिर जमानियां थाना जमानियां, गाजीपुर (वन प्लस), मो. इमरान पुत्र नवाज निवासी चौधरी मुहल्ला थाना जमानियां जनपद गाजीपुर (1800जी), विवेक कुमार गुप्ता पुत्र उमेश कुमार गुप्ता निवासी ढढ़नी रनबीर राय थाना सुहवल , गाजीपुर ( सैमसंग ए04ई) तथा राजू पुत्र पारस निवासी हेतिमपुर थाना जमानियां , गाजीपुर ( टेक्नो स्पार्क) रहे। अपने गायब मोबाइल को वापस पाकर मोबाइलधारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा की।
मोबाइल बरामद करने वाले पुलिस टीम में
निरीक्षक रामसजन नागर, मुख्य आरक्षी विमलेश पटेल, आरक्षी धीरज गुप्ता, अनूप राय व मुकुल मिश्रा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 6









