पुलिस ने साइबर ठगों से वापस कराये पीड़ित की धनराशि
गाजीपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता के साथ हुई 122,100 रुपए की साइबर धोखाधड़ी की धनराशि को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
बताया गया कि शिकायतकर्ता लालजी राम पुत्र स्व. सीता राम निवासी ग्राम जंगीपुर वार्ड न.दो निहाल नगर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा 122,100 रुपए की साइबर धोखाधड़ी सम्बंधित शिकायत दर्ज करायी गयी।
साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर ने पोर्टल द्वारा प्राप्त कम्पलेन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदन की सम्पूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी , उपनिरीक्षक जमालुद्दीन, आरक्षी आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पीड़ित ने अपनी धनराशि वापस पाकर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
Views: 6









