सक्षम मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापक हुए प्रशिक्षित

गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं प्रभावी विद्यालयी नेतृत्व को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डायट सैदपुर में सक्षम मॉड्यूल आधारित प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 120 प्रधानाध्यापक प्रतिभाग कर रहे हैं। 


        डायट प्राचार्य शैलेश कुमार पटेल द्वारा उद्घाटित प्रशिक्षण में सादात विकास खंड के 106 तथा सैदपुर विकासखंड के 14 प्रधानाध्यापक भागीदारी निभा रहे हैं। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार राय एवं डॉ. अर्चना सिंह के निर्देशन में सहसंयोजक डी.पी. सिंह एवं दिनेश सिंह प्रशिक्षण को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

         प्रशिक्षण के प्रथम दिन चार सत्रों का संचालन किया गया। प्रथम सत्र में डॉ. सर्वेश कुमार राय ने “प्रधानाध्यापक के विद्यालयी दायित्व” विषय पर चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापक की शैक्षिक एवं प्रशासनिक भूमिका, विद्यालयी नेतृत्व तथा बच्चों के अधिगम को बेहतर बनाने में प्रधानाध्यापक की भूमिका पर प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र में नवल कुमार गुप्ता ने “अंतर्विभागीय समन्वय” विषय पर, विभिन्न विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर विद्यालयी विकास एवं विद्यार्थियों के हित में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर चर्चा की।

       तृतीय सत्र में डॉ. अर्चना सिंह ने “प्रधानाध्यापक का स्व-विकास एवं स्व-मूल्यांकन” विषय पर प्रधानाध्यापकों को अपने नेतृत्व कौशल, कार्यशैली एवं विद्यालयी कार्यों का निरंतर आत्ममूल्यांकन करने के लिए प्रेरित किया।

चतुर्थ सत्र में डॉ. मंजर कमाल ने “पाठ्य-सहगामी क्रियाकलाप” विषय पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पाठ्य-सहगामी गतिविधियों की महत्ता एवं विद्यालय में उनके प्रभावी आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

         इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता शिव कुमार पांडेय, अभय चन्द्रा, निधि सोनकर, हरिओम प्रताप यादव एवं डॉ. मंजर कमाल, राकेश यादव , आलोक कुमार, आलोक तिवारी, राजवंत सिंह, सहित प्रशिक्षण से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Views: 5


Leave a Reply